Delhi News: विधायक बालियान की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा ने किया प्रदर्शन

[ad_1]

भाजपाइयों का आरोप-आप सरकार ने दिल्ली का विकास ठप किया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान के गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ साठगांठ के आरोप को लेकर विधानसभा के पास प्रदर्शन किया। नरेश बालियान को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपराधियों की पूरी गैंग तैयार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी केजरीवाल के दो विधायक जेल के अंदर हैं और जल्द ही तीसरा भी जेल के अंदर होगा। आप सरकार ने दिल्ली का विकास ठप कर दिया है, तो वहीं आप के विधायकों ने अपने विकास के लिए भ्रष्टाचार का रास्ता अपना लिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आप के विधायकों के साथ ही खुद मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मांग करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 166 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार कर अपना शीशमहल बनवा लिया है, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नरेश बालियान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन में सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह व वरिष्ठ नेता विजय गोयल, पवन शर्मा और आदेश गुप्ता समेत कई शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *