[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नर्सरी दाखिले को लेकर अभिभावकों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। उन्हें स्कूलों की ओर से छात्रों को दिए गए अंकों के बारे में पता चलेगा। इससे वह अंदाजा लगा सकेंगे कि छात्र का दाखिला हो पाएगा या नहीं। वहीं, सभी स्कूलों को छात्रों को 100 प्वाइंटस फॉर्मूले पर अंक देने होंगे और इसकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर देनी होगी। वहीं नर्सरी दाखिले के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 12 जनवरी और दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जाएगी।
दरअसल, शिक्षा निदेशालय का आदेश है कि सभी निजी स्कूलों को शुक्रवार तक अपनी वेबसाइट पर छात्रों के अंक अपलोड करने होंगे, ताकि दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। यदि कोई स्कूल निदेशालय के आदेश को गंभीरता से नहीं लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में श्रेष्ठ विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुहासिनी के नाथ ने बताया कि उन्होंने स्कूल की वेबसाइट पर आवेदकों की सूची जारी की है।
[ad_2]
Source link