Delhi Politics: ‘मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि हमारी कमी बतायीं…’, मुख्यमंत्री केजरीवाल का एलजी पर पलटवार

[ad_1]

LG VK Saxena and Chief Minister Arvind Kejriwal Talk War over dirt and road issues

एलजी वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच मंगलवार को एक बार फिर से ऐसा ही नजारा देखने को मिला। उपराज्यपाल ने अपने एक्स अकाउंट पर गंदगी और खस्ताहाल सड़कों के फोटो साझा करते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, ‘स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर कल संगम विहार गया था। नौ साल के शिगूफों के बावजूद इलाके में रह रहे 20 लाख से ज्यादा लोग मूलभूत जनसुविधाओं से वंचित, नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। न सड़कें हैं, न सीवर, न कूड़े की सफाई’। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कमियां बताने पर एलजी का धन्यवाद किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *