Delhi Pollution: दिल्ली में आज बिगड़ सकती है हवा, मुंडका में AQI 353; प्रदूषण की चपेट में एनसीआर भी

[ad_1]

delhi air pollution rise aqi above 353 in mundka cpcb aqi

आनद विहार के पास टूटी सड़क से गुजरते वाहन
– फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला

विस्तार


राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर देखने को मिल रहा है। सर्दियों के साथ हर साल जहरीली धुंध दिल्ली को अपनी चपेट में ले लेती है। नवंबर के दौरान प्रदूषण का स्तर चरम पर हो सकता है। आईआईटीएम का अनुमान, शुक्रवार और शनिवार को खराब श्रेणी में हवा पहुंच सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के मुंडका इलाके में एक्यूआई 353 दर्ज किया गया। वहीं आनंद विहार में प्रदूष का स्तर 179 दर्ज हुआ। पंजाब बांग इलाके में एक्यूआई का स्तर 164 दर्ज हुआ। वहीं अलीपुर इलाके में प्रदूषण का स्तर 165 दर्ज किया गया।

दिल्ली के साथ एनसीआर भी प्रदूषण की चपेट में

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुग्राम सबसे प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 233 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 220, नोएडा में 185, गाजियाबाद में 180 और फरीदाबाद में 155 दर्ज किया गया।

ग्रैप लागू होने के बावजूद राजधानी में वायु प्रदूषण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी में है। यह अक्तूबर माह में अब तक का सबसे अधिक है। मंगलवार की तुलना में यह एक दिन में ही 21 अंक अधिक बढ़ गया है। जबकि सोमवार को एक्यूआई 146 दर्ज किया गया था। 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता खराब होने की बड़ी वजह पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली का धुआं है। इसके साथ ही स्थानीय कारक भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में अगर एक्यूआई 200 के पार पहुंचता है तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेड) का पहला चरण लागू हो जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *