[ad_1]

अस्पताल का निरीक्षण करते डॉक्टर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस में डेंगू का भय दिखाकर मरीज का उपचार कर रहे अस्पताल को एसीएमओ ने नोटिस जारी किया है। अस्पताल संचालक से इस संबंध में दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
अस्पतालों में डेंगू का भय दिखाकर इलाज किए जाने की शिकायतों पर एसीएमओ डॉ नरेश गोयल व चिकित्सा अधिकारी हसायन डॉ हितेश ने श्रीबांके बिहारी हॉस्पिटल भरतपुर रोड हसायन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में तीन मरीज भर्ती पाए गए, जिसमें पूनम पत्नी कमल सिंह नगला मियां का ऑपरेशन से प्रसव हुआ था और रामवती 60 वर्ष और अस्मिता देवी का डेंगू का भय दिखाकर इलाज किया जा रहा था, जबकि इसकी कोई सूचना सीएमओ को नहीं दी गई। कोई भी योग्य चिकित्सक उपस्थित नहीं था। इस दौरान केवल एक फार्मास्टि व एक स्टाफ नर्स उपस्थित मिले।
[ad_2]
Source link