Dengue and chikungunya: निजी अस्पतालों में डेंगू-चिकनगुनिया मरीजों से स्वास्थ्य महकमा अनजान, बढ रहा आंकड़ा

[ad_1]

Dengue and chikungunya: Health department unaware of dengue-chikungunya patients in private hospitals

डेंगू और चिकनगुनिया केस
– फोटो : amar ujala

विस्तार


डेंगू और वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप के बीच बुखार से हो रही मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। केवल सरकारी अस्पताल ही नहीं इस समय निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है, लेकिन किस निजी अस्पताल में कितने मरीज भर्ती हैं, किसकी मौत हुई है, इस तरह की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग अनजान है।

पिछले एक महीने से डेंगू, वायरल फीवर का प्रकोप फैला है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है। जिला अस्पताल में हर दिन 1500 से 1700 तो मंडलीय अस्पताल में भी 1500 पीड़ित हर दिन आ रहे हैं। शास्त्री अस्पताल की ओपीडी में भी 1200 पीड़ितों को देखा जा रहा है। निजी अस्पतालों की ओपीडी के साथ ही वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर दिन आईएमए ब्लड बैंक में 50 से अधिक लोग निजी अस्पतालों का लेटर हेड लेकर प्लेटलेट्स और ब्लड लेने पहुंच रहे हैं। निजी जांच केंद्रों पर भीड़ लगी है। एक सप्ताह में बुखार से दो मौते हुईं हैं, उसकी जानकारी भी निजी अस्पतालों ने नहीं दी। ऐसे में कितने मरीजों की मौत बुखार से हुई और कितने मरीज भर्ती हैं, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी क्राइम: घर में घुसकर युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, मौके से मिली ‘किलर’ वाली बोतल, जांच में जुटी पुलिस

सभी निजी अस्पतालों को डेंगू, वायरल फीवर के भर्ती मरीजों के साथ ही बुखार से होने वाली मौतों की जानकारी निजी अस्पतालों को देने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी अस्पताल जानकारी नहीं दे रहे हैं। जानकारी छिपाने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। – डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि, 200 पहुंचा आंकड़ा

जिले में बुधवार को 15 साल के बच्चे समेत आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 200 तक पहुंच गया है। बुधवार को छह गांवों में पहुंची टीम ने 1696 घरों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 17 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस भी जारी किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि पितरकुंडा में 15 साल का बच्चा, बीएचयू में 22 वर्षीय, केराकतपुर में 23 वर्षीय, पहाड़ी डीएलडब्ल्यू में 35 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही चितईपुर में 19 वर्षीय युवक, शुकुलपुरा में 54 वर्षीय, लोहता में 35 साल के युवक और नरिया में 65 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *