Deoria News: आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, स्कूली बच्चे परिवार के साथ घरों में कैद

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

Updated Fri, 06 Oct 2023 01:18 AM IST

Rapid raids in search of the accused, school children imprisoned in their homes with their families

फतेहपुर में छह लोगो की हत्या के बाद स्व प्रेम यादव के गांव में बच्चो में दिखा खौफ एक ।संवाद

रुद्रपुर (देवरिया)। फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बुधवार की रात कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों के सगे-संबंधी भी सहमे हुए हैं। गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। गांव में हर आने-जाने वाले का रिकॉर्ड पुलिस तैयार कर रही है। वहीं, पुलिस की पहरेदारी से गांव में अन्य ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को भी गांव के अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं गए। गांव के हर मोड़ पर पुलिस के पहरे और आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई की आशंका से ग्रामीण सहमे हैं। वह किसी बवाल की आशंका को देखते हुए पाल्यों को घरों से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। गांव में स्कूल बस भी नहीं पहुंच रही है।

घटना में एक पक्ष के 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों में से पुलिस अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सात नामजद सहित 50 अज्ञात की तलाश तेजी से की जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के परिजनों से मिलने वालों पर पुलिस की निगाह बनी हुई है। महिलाएं गांव में आने-जाने वाले अधिकारियों की गाड़ी पर टकटकी लगाए देख रही हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *