Deoria News: पुत्र से मिलने की तमन्ना रही अधूरी, करंट से पिता की मौत

[ad_1]

करंट की चपेट में आने से मृतक हरिशंकर कुशवाहा की फाइल फोटो

– फोटो : DEORIA

ख़बर सुनें

 पुत्र से मिलने की तमन्ना पिता की अधूरी रह गई। पुत्र जम्मू कश्मीर से छुट्टी लेकर घर आ रहा था। उसको घर लाने के लिए पिता भटनी रेलवे स्टेशन पर जाने वाले थे। होनी को कुछ और मंजूर था। उसके कुछ देर पहले घर की सफाई करते समय वह करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।

खामपार थाना क्षेत्र के करौंदा गांव के चुपवा टोला निवासी हरिशंकर कुशवाहा (55) पुत्र स्व. गंगा दयाल कुशवाहा किसान थे। उनका बड़ा पुत्र भिलाई में एक कंपनी में काम करता है। छोटा पुत्र एयर फोर्स में है। उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था।

भटनी स्टेशन पर लेने जाने से पहले हरिशंकर जिस कमरे की सफाई कर रहे थे, उसी में इन्वर्टर से कनेक्ट एक स्टेबलाइजर गिरा था। उसमें करंट आ रहा था और हरिशंकर करंट की चपेट में आ गए।

पत्नी शारदा देवी जानकारी होने पर शोर करने लगीं। लोगों की मदद से भाटपाररानी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *