Deoria News: सांसद-विधायक से लिपट कर रोने लगा देवेश, बोला- भईया…सब कुछ तो उजड़ गया, अब तक नहीं मिला न्याय

[ad_1]

Devesh started crying hugging MP and MLA in deoria mass murder case

सांसद कमलेश पासवान और विधायक शलभ मणि से लिपट कर रोने लगा देवेश
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


देवरिया जिले में फतेहपुर के लेड़हा टोले पर सामूहिक हत्याकांड में मारे गए पांच लोगों के श्राद्ध में शुक्रवार को शामिल होने पहुंचे बांसगांव के सांसद और सदर के विधायक से लिपट कर देवेश रोने लगे। देवेश को बिलख कर रोता देख सांसद और विधायक खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें भर आईं। सांसद से लिपटा देवेश बोला, भईया… घर देखिए, सब कुछ तो उजड़ गया मेरा, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कब होगी।

जिसे सुन सांसद कमलेश पासवान और विधायक शलभ मणि ने देवेश को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं फतेहपुर घटना की समीक्षा कर रहे हैं। मामले में लापरवाही किए अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सांसद ने कहा कि फतेहपुर में एक साथ छह लोगों की हत्या से पूरा देश मर्माहत है। घटना की बड़ी बारीकी से जांच कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मकान बचाने के लिए डीए कोर्ट में प्रेम के अधिवक्ता दाखिल करेंगे आपत्ति, पत्नी लगा रही मदद

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *