Deoria News: हादसे में दुकानदार सहित दो की मौत

[ad_1]

Two including the shopkeeper died in the accident

बोलेरो की ठोकर से पल्टी ई रिक्श।संवाद

देवरिया-हाटा मार्ग पर बलियवां गांव के पास हुआ हादसा, दुकानदार का बेटा और सेल्समैन घायल

दुकान के सामने ई-रिक्शा खड़ा करके कोल्ड ड्रिंक्स उतार रहे थे प्रदीप

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर कारखाना (देवरिया)। हाटा मार्ग पर बलियवां गांव के पास मंगलवार शाम अनियंत्रित बोलेरो बिजली के पोल को तोड़ते हुए ई-रिक्शा से जा भिड़ी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और दुकानदार की मौत हो गई। दुकानदार का बेटा और सेल्समैन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामपुर कारखाना क्षेत्र के बलियवां गांव निवासी प्रदीप मद्धेशिया (28) ने की देवरिया-हाटा मार्ग पर किराना की दुकान है। मंगलवार शाम को ई-रिक्शा पर कोल्ड ड्रिंक्स लेकर सेल्समैन दुर्गेश पहुंचे थे। ई-रिक्शा से कोल्ड ड्रिंक्स उतारने में प्रदीप भी मदद कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की तरफ से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए ई- रिक्शा से जा भिड़ी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया।

हादसे में ई-रिक्शा चालक मुकेश यादव (30) निवासी गांव नीबही, झंगहा गोरखपुर और सेल्समैन दुर्गेश गुप्ता (30) निवासी विशुनपुरा, गौरीबाजार और दुकानदार प्रदीप और उनका छह साल का बेटा अंश घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने प्रदीप और मुकेश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक नवमी गुप्ता निवासी अमरपुर थाना कसया को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बोलेरो चालक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *