Dev Diwali: काशी में इस अंदाज में दिखे सीएम, बोले- न केवल काशी, बल्कि दुनिया का स्प्रिचुअल इवेंट बना देव दिवाली

[ad_1]

CM in Kashi said Dev Diwali has become a spiritual event not only in Kashi but also in the worl

काशी में इस अंदाज में दिखे सीएम योगी
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देव दीपावली का दीया विश्वास, विकास, वैभव और वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक है। देवाधिदेव महादेव की कृपा से समूची धरा इनके दिव्य आलोक से सदैव दीप्त रहे।

देव दीपावली पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी, बल्कि देश व दुनिया का स्प्रिचुअल इवेंट बन गया है। दो वर्ष पहले काशी की देव दीपावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सहभागी बने थे। आज देव दीपावली में लाखों दीप जल रहे हैं। इस कार्यक्रम के साक्षी दुनिया के 70 देशों के राजनयिक बने हैं यानी प्रधानमंत्री के कारण 70 देशों की उपस्थिति एक साथ काशी में हुई है।

सीएम ने कहा काशी अविनाशी है। यह देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ का धाम है। मनुष्य अमावस्या को दीपावली मनाते हैं तो पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है। देव दीपावली आज के दिन कई सौ वर्षों से यहां की परंपरा का हिस्सा रहा है। सीएम ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बाबा विश्वनाथ के पावन धाम में मां गंगा के सानिध्य में सभी राजनयिकों का स्वागत किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *