DGP Sanjay Kundu: आपदा में पुलिस ने किया बेहतरीन काम, 70 हजार सैलानियों को सुरक्षित निकाला

[ad_1]

DGP Sanjay Kundu appreciate efforts of Police amid disaster in Himachal Pradesh

प्रेसवार्ता करते डीजीपी संजय कुंडू।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के बीच हिमाचल पुलिस ने शानदार काम किया है। कुल्लू-मनाली में आपदा से जहां लोग घबराए थे, वहां पुलिस जवान डटे रहे। पुलिस ने वहां फंसे 70 हजार सैलानियों, 12 हजार वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें दो हजार विदेशों से आए लोग भी शामिल थे।

यह बात नाहन पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में पुलिस ने जो अच्छा काम किया है, उसके लिए देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मुझे पत्र लिखकर पुलिस को शाबाशी दी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की सीमाओं से सटे राज्यों की अपेक्षा प्रदेश में कानून व्यवस्था पुख्ता है। प्रदेश समेत सिरमौर पुलिस अच्छा कार्य कर रही है। सिरमौर पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अच्छा काम किया है। जिला समेत प्रदेश भर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हुए अपराध में कमी आई है। तीन साल में पुलिस ने चार हजार से अधिक महिलाओं व बच्चों को ढूंढ निकाला है।

इसके अलावा सड़क सुरक्षा की दिशा में भी पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इससे सड़क दुर्घटनाओं में 8 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया, वन माफिया, वाइल्ड लाइफ क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 3.14 करोड़ का जुर्माना भी पुलिस ने वसूला है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीना समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विजिटर कक्ष का शुभारंभ

डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नाहन में विजिटर कक्ष का भी शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि बाहर से आए लोगों को बैठने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए इस कक्ष का निर्माण किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *