Dhaka explosion: बांग्लादेश के ढाका में एक इमारत में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल

[ad_1]

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है एक इमारत में विस्फोट होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं.

विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, विस्फोट मंगलवार को ढाका के भीड़भाड़ वाले बाजार इलाके में हुआ. अधिकारी ने बताया कि अब तक विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

बचाव अभियान जारी

ढाका में विस्फोट की घटना के बाद स्थानीय अग्निशमन सेवा ने बचाव कार्य शुरू कर दिया. खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *