Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम वाले बाबा मंच से बोले- बिहार लोग धन्य हैं, यहां मां जानकी ने जन्म लिया

[ad_1]

Dhirendra Shastri: Bageshwar Dham Baba arrived for reading Hanumant Katha, BJP leaders performed aarti

कथावाचन करते बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री नौबतपुर के तरेत पाली मठ पहुंचे। बाबा के पहुंचते ही कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु उठकर खड़े हो गए और जय बजरंगबली, जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे। इधर, हनुमंत कथा स्थल पहुंचने से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राघवेंद्र सरकार मठ पहुंचे। यहां पर राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महंत सुदर्शनाचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा हनुमंत कथा स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। बाबा के पहुंचते ही करीब 10 मिनट तक महिलाओं और पुरुषों ने जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे लगाए। बाबा ने दोनों हाथ को जोड़कर समर्थकों को प्रणाम किया। उन्होंने हाथ उठाकर सभी का अभिनंदन किया। 

बाबा बोले-  हरि चरणों का ध्यान करो, तर जाने के लिए

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक भजन से किया। भजन के बोल “हरि चरणों का ध्यान करो, तर जाने के लिए। क्यों अवसर यह खोता है, फिर नहीं आने के लिए।” बाबा ने बिहार के पागलों की जय कहने की भी बात कही। कथा में आने वालों की जय, कथा में नहीं आने वालों की जय, कथा का विरोध करने वालों की जय का नारा लगाने के लिए लोगों लोगों से कहा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग धन्य हैं। बिहार की धरती पर मां जानकी ने जन्म लिया। यह मां जानकी की धरती है। इसी धरती से ही शून्य का आविष्कार हुआ था। उन्होंने कहा कि आर्यभट्ट ने ही शून्य का आविष्कार किया था। बता दें कि शाम 7:00 बजे तक बाबा का दिव्य दरबार चलेगा। यह दरबार 17 मई तक रोजाना शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक चलेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *