Diwali 2023: आज सीमा पर जवानों संग दिवाली मनाने आ सकते हैं पीएम मोदी, जानें कब-कब सैनिकों के साथ मनाया पर्व

[ad_1]

Diwali 2023: PM narendra Modi celebrate Diwali with jawan at loc jammu kashmir

पीएम मोदी दिवाली मनाते हुए (फाइल)
– फोटो : PTI

विस्तार


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के पर्व सरहद पर पहुंच सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री जम्मू के ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दिवाली के त्योहार की खुशी बांटने के लिए पहुंच सकते हैं। वह दोपहर बाद दिल्ली लौटने से पहले एक सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। हालांकि पीएमओ की तरफ से इसे लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी 2014 से हर साल दिवाली अंतरराष्ट्रीय सीमा नियंत्रण रेखा या फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जवानों साथ मनाते आ रहे हैं। वह सियाचिन, खासा, सुमदो, गुरेज वैली, हर्षिल, राजोरी, जैसलमेर, नौशेरा और कारगिल सहित विभिन्न स्थानों पर सैनिकों के बीच दिवाली के त्योहार की मिठाई बांटते रहे हैं। पीएम मोदी की दिवाली सशस्त्र बलों के साथ मनाने की परंपरा जवानों को प्रेरित और प्रेरित करती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *