Dog attack: चार लोगों को कुत्तों ने काटा, कुत्ते की मालकिन के खिलाफ दी गई तहरीर

[ad_1]

Four people were bitten by dogs

शहर की गली-गली में घूमते कुत्ते
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। 27 नवंबर को भी आवारा कुत्तों ने चार लोगों को अपना शिकार बना लिया। कुत्तों के हमले में सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर, एक व्यक्ति ने कुत्ता मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 

शहर से लेकर देहात तक कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कई इलाके तो ऐसे हैं कि कुत्तों के डर से लोग यहां जाने से डरते हैं। वहीं रात में गली मोहल्लों में सड़कों पर कुत्तों का पहरा रहता है। यह हर आने-जाने वाले पर भोंकते हैं और उनके पीछे भागते हैं। सुमित पुत्र भूपसिंह निवासी गलसोई थाना हाथरस जंक्शन, हाकिम सिंह निवासी पुलिस लाइन, धर्मवीर पुत्र प्रमोद कुमार निवासी आवास विकास कालोनी व अमित कुमार पुत्र सुधीर निवासी मथुरा रोड को कुत्ते ने काट लिया। इससे यह सभी घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। 

इधर दीपक कुमार पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी ग्लोरी गार्डन, मथुरा रोड ने सदर कोतवाली में एक महिला के खिलाफ तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के कार्यक्रम में उसके एक रिश्तेदार को कुत्ते ने काट लिया था। उसने इस संबंध में कुत्ते की मालकिन से बात की, तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कालोनी के सभी लोग कुत्ते से परेशान हैं। उसने पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *