[ad_1]
Durga Puja 2022: झारखंड में दुर्गोत्सव की तैयारी की जा रही है. मां की प्रतिमा के साथ-साथ पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं. लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में गणेश चतुर्थी के समापन के बाद दुर्गा पूजा की तैयारी जोर पकड़ ली है. कोरोना के दो वर्ष बाद श्रद्धालुओं में खुशी है. मूर्तिकार भी उत्साहित हैं. मूर्तिकार इतने व्यस्त हैं कि ऑर्डर नहीं ले पा रहे हैं. दुर्गा बाड़ी महुआडांड़, नेतरहाट, चटकपुर, राजडंडा, बोहटा में मूर्तियां तेजी से बनायी जा रही हैं. बरदौनी खुर्द हरिजन टोला में श्रद्धालु खुद ही मां दुर्गा की मूर्ति बना कर रहे हैं. तीन फुट से लेकर लगभग 5 फुट तक की मूर्तियों को आकार दे रहे हैं. पर्यावरण का ख्याल रखते हुए मिट्टी, घास, बांस व सूती कपड़ा और रूई से ईको फ्रेंडली मूर्तियां बनाई जा रही हैं.
[ad_2]
Source link