[ad_1]

नोएडा रूट डायवर्जन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विजयादशमी के अवसर पर नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान के आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। इसके लिए यातायात विभाग ने शनिवार को डायवर्जन प्लान जारी किया। वाहन चालकों से अपील की गई है कि मंगलवार को रामलीला आयोजन वाले स्थलों के आसपास मार्गों से होकर गुजरने से परहेज करें।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक दोनों रामलीला आयोजन वाले स्थानों के पास गुजरने वाले मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर 12-22 और सेक्टर-56 से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन नहीं होगा। सेक्टर-10 और 21 यूटर्न से स्टेडियम होकर 12-22 की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी वाहन नहीं चलेंगे। इसी तरह सेक्टर-31-25, मोदी मॉल चौक से सेक्टर-8,10, 11 की तरफ, मेट्रो अस्पताल चौक से 12-22 होकर एनटीपीसी अंडरपास और सेक्टर-32 से 12-22 की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
इसके अलावा कुछ मार्ग भी सुझाए गए हैं। जिसमें रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-12-22 की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-20 के पास से यूटर्न लेकर एलिवेटेड रोड के नीचे से गंतव्य की ओर जाना होगा। सेक्टर-12-22 से स्टेडियम की तरफ जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-57 और गिझोड़ होकर जा सकेंगे। इसके अलावा सेक्टर-12-22 से रजनीगंधा चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन चालक मेट्रो अस्पताल, हरौला और झुंडपुरा होकर जा सकेंगे। मेले में आने वाले लोगों के वाहनों के पार्किंग के लिए एडोब और रिलायंस के बीच खाली भूमि चिह्नित की गई है।
वहीं, सेक्टर-62 रामलीला मैदान के पास से गुजरने वाले वाहन चालक सेक्टर-59 मामूरा चौक, सेक्टर-62 पुलिस चौकी होकर गंतव्य की ओर आ-जा सकेंगे। जरूरत पड़ी तो पीएमओ की ओर से सीडके कंपनी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन को प्रतिबंधित किया जाएगा। वाहन चालक सेक्टर-62 पुलिस चौकी होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इन मार्गों के आसपास के लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी बंद रखा जाएगा।
[ad_2]
Source link