[ad_1]
America Dust Storm: अमेरिका में आंधी भरी तूफान की वजह से इंटरस्टेट हाईवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गयी. इस हादसे की वजह से 6 लोगों की मौत हो गयी है जबकि, 30 लोग लोग घायल हो गए हैं. सामने आयी जानकारी के मुताबिक धूल भरी आंधी की वजह से सफर कर रहे लोगों को दिखना बंद हो गया और 100 से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए. अमेरिक में आये इस आंधी से जुड़ा एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस अधिकारियों की माने तो सभी 30 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है. इन घायलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं. कई घायलों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है.
[ad_2]
Source link