Election: फ्लैशबैक..पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की एक झलक पाने को उमड़ी थी भीड़, यहां से लौटने के बाद हुई थी हत्या

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Flashback Crowd had gathered to get a glimpse of former PM Indira Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
– फोटो : facebook

विस्तार


उत्तरकाशी रामलीला मैदान राजनीति का भी अखाड़ा रहा है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई बड़े नेताओं ने जनसभा की है। वर्ष 1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की एक झलक पाने के लिए यहां जनता उमड़ पड़ी थी।

सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर बिष्ट बताते हैं कि 30 अक्तूबर 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उत्तरकाशी आई थीं। उनका हेलीकॉप्टर मातली में उतरा था। रामलीला मैदान में इंदिरा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। लोगों ने घरों की छतों से भी उन्हें सुना था। वहीं, 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी रामलीला मैदान में सभा की थी।

1997 में दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे मोतीलाल बोरा भी पहुंचे थे। 1996-97 में कांग्रेस नेता राजेश पायलट ने भी यहां चुनावी रैली की थी। 2002 में लालकृष्ण आडवाणी और 2007 में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राज बब्बर पहुंचे थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल रावत के पक्ष में चुनावी रैली की थी।

ये भी पढ़ें…Lok Sabha Election 2024:  जब बहुगुणा को हराने के लिए भजन लाल और वीपी सिंह ने डाला था डेरा, रोमांचक रहा मुकाबला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करने आए थे। सेवानिवृत्त शिक्षक बिष्ट ने बताया, उत्तरकाशी में जनसभा के बाद जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लौटी थीं तो उसके अगले ही दिन 31 अक्तूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *