Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन, अब तक 26 उम्मीदवार भर चुके पर्चा, आज आखिरी दिन

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Last day of nomination BJP and Congress candidates filed nominations

गणेश गोदियाल ने किया नामांकन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज बुधवार को नामांकन किया। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब तक 26 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है।

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वह रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। वहीं भाजपा समेत अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अंतिम दिन नामांकन करेंगे।

Loksabha Election 2024: नामांकन से पहले बोले गुनसोला, टिहरी सीट में कांग्रेस का 12 साल का सूखा खत्म होगा

निर्वाचन आयोग के अनुसार, गढ़वाल सीट से आठ, टिहरी से छह, हरिद्वार से छह, अल्मोड़ा से तीन और नैनीताल सीट से तीन उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल नामांकन  दाखिल कर दिया है.। वहीं नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत नामांकन करेंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *