[ad_1]

चिराग पासवान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल से पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा मंजूर होने के साथ ही यह तय हो गया है कि वह अपनी हाजीपुर की जिद पर रहेंगे। महागठबंधन से उनकी पक्की बात अबतक नहीं हुई है, लेकिन चूंकि हाजीपुर की जिद पर ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ा है तो लड़ना तय है। ऐसे में इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी के रूप में चिराग पासवान का नाम भी पक्का है। चाचा पारस से हाजीपुर में संभावित टक्कर पर बुधवार को चिराग पासवान ने दिल्ली में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वह चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं। ऐसी चुनौतियों का सामना करते हुए ही यहां तक पहुंचे हैं।
बैठक के बाद हम बिहार के लिए रवाना होंगे
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड (पार्टी की) की बैठक के बाद, हम बिहार के लिए रवाना होंगे। कई प्रस्तावों को अनिवार्य रूप से पारित करने की आवश्यकता है, और भी कई तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए बैठक बुलाई गई है। वहीं लोकसभा प्रत्याशियों के बारे में पूछने पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं।
मुझे खत्म करने की कोशिश की गई
वहीं पशुपति कुमार पारस के हाजीपुर से चुनाव लड़ने के बयान के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि इसमें कहीं कोई समस्या ही नहीं है। मैं चुनौतियों से कभी नहीं डरा। मैंने हमेशा चुनौतियों का बहादुरी से सामना किया है। इसलिए आज मैं यहां खड़ा हूं। मेरे नेता (रामविलास पासवान) के जाने के बाद मुझे ख़त्म करने की कोशिश की गई, लेकिन मैं झुका नहीं। अब मैं हर चुनौती के लिए तैयार हूं। जनता मेरे साथ है।
[ad_2]
Source link