Election 2024: भाजपा और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, सीएम सहित वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP and Congress three candidates Nomination today

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशी आज 26 मार्च को नामांकन करेंगे। गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला पर्चा भरेंगे। दोनों दलों से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बलूनी और माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन में मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी रहेंगे। 

कांग्रेस के प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का इंतजार

लोकसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का इंतजार है। प्रत्याशी अपने स्तर पर चुनाव मैदान में डटे हैं। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई बड़ा नेता उत्तराखंड दौरे पर नहीं आया। भाजपा ने पांचों सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लंबी फेहरिस्त बनाई है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक स्टार प्रचारकों की सूची तैयार नहीं की है।

ये भी पढ़ें…Election 2024:  चुनाव लड़ने जो पहुंचा हरिद्वार, उसका हुआ उद्धार…कुछ पहुंचे राजनीति के शिखर पर, जानें इतिहास

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया, चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की सूची बनाई जा रही है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद समेत कई बड़े नेताओं की पांचों सीटों पर रैली निकालने की रणनीति तैयार की जा रही है। होली पर्व के बाद स्टार प्रचारकों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *