[ad_1]

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी पार्टी सीट बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है। बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। महागठबंधन के दालों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 की सीटों का बंटवारा इसी माह हो जायेगा। किस पार्टी के खाते में कौन सी सीट जायेगी यह भी साफ हो जाएगा। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मिलन समारोह में अपने संबोधन के दौरान यह बातें की।
हर हाल में भाजपा को हटाना है
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि जहां हमें सीट नहीं मिले, वहां भी हर एक उम्मीदवार को उसी शक्ति के साथ जिताइएगा, जिस शक्ति के साथ आप लोग कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी जिताइएगा। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस कर्मियों का एक ही लक्ष्य है जो राहुल गांधी का लक्ष्य है। इस देश से गरीबी, अराजकता, संप्रदायवाद, गैर बराबरी को दूर भगाना है। हमलोगों को हर हाल में भाजपा को हटाना है। हम लोगों को एक भी सीट भाजपा को नहीं आने देना है। यही एक सच्चे कांग्रेसी का लक्ष्य है।
[ad_2]
Source link