Elections 2024: उत्तराखंड में पोलिंग पार्टियां रवाना, कल शाम से थमेगा चुनाव प्रचार, सीमाएं होंगी सील

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand campaign will stop from 5 pm on 17 April international borders sealed

पोलिंग पार्टियां रवाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हो जाएंगी। शराबबंदी लागू हो जाएगी। उधर, चुनाव आयोग ने अति दुर्गम मतदेय स्थलों के लिए मंगलवार को 12 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार अब तक 16 करोड़ रुपये से ऊपर शराब, नशा सामग्री, नकदी पकड़ी गई है।

राज्य में 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी 17 अप्रैल की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। उत्तराखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी शाम पांच बजे से सील हो जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय सीमाएं प्रदेश के ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों से लगी हुई हैं।

Elections 2024: शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव ड्यूटी में आए थे उत्तराखंड

वहीं, 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान संपन्न होने तक उत्तराखंड में शराब बंदी यानी ड्राई डे होगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, मंगलवार को दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 12 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। इनमें 11 पोलिंग पार्टी उत्तरकाशी जिले और एक पिथौरागढ़ की है। इन सभी पोलिंग पार्टियों ने पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) पोर्टल पर पंजीकरण की कार्रवाई और प्रस्थान की सूचना उपलब्ध करा दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *