[ad_1]
Elon Musk Neuralink Brain Chip: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क एक ऐसा ब्रेन चिप बना रहे हैं, जिसकी मदद से दिव्यांग व्यक्ति हलचल और बातचीत कर सकेंगे. इस चिप के जरिये नेत्रहीन लोगों को दृष्टि वापस लौटायी जा सकती है. इस चिप की मदद से इंसान अपने दिमाग में सोचने भर से डिवाइसेज को कमांड दे सकेगा. मस्क ने न्यूरालिंक शो में वायरलेस ब्रेन चिप को लेकर एलान करते हुए कहा कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक अगले छह महीनों में ब्रेन चिप का इंसानों पर ट्रायल शुरू कर देगी. कंपनी पिछले काफी समय से जानवरों पर इसका ट्रायल कर रही है. उसने इंसानी ट्रायल के लिए अमेरिका की नियामक संस्था से मंजूरी मांगी है. मस्क ने बताया कि इंसान में चिप लगाने से पहले वे बहुत सावधानी और निश्चितता के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. ऐसे में शुरुआत बहुत धीमी लग सकती है. लेकिन, हम इसके समांतर चीजों को बड़े स्तर पर लाने की कोशिश कर रहे हैं.
[ad_2]
Source link