Elon Musk Neuralink: ब्रेन चिप लगा लकवा के मरीज ने खेला चेस

[ad_1]

Elon Musk Neuralink Success Story : इंसान के दिमाग में चिप लगाकर उससे तरह-तरह के काम करवाने की सोच के साथ खड़ी की गई एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को बड़ी सफलता मिली है. दुनिया के सबसे अमीर टेक कारोबारियों में से एक, एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक लाइव स्ट्रीम शेयर की.

एलन मस्क ने इसमें अपने न्यूरालिंक प्रोजेक्ट के तहत पहले ब्रेन चिप इम्प्लांट वाले मरीज को दिखाया. मरीज का नाम नोलैंड अबॉग है और वह अपनी बीमारी के कारण गर्दन से नीचे के अपने अंगों को हिला-डुला नहीं पाते हैं. मस्क ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें यह देखा जा सकता है कि लकवाग्रस्त मरीज नोलैंड अपने दिमाग से वीडियो गेम और ऑनलाइन शतरंज खेल पा रहे हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यूरालिंक दिमाग से जुड़ी टेक्नोलॉजी पर काम करनेवाली कंपनी है. इसने जो डिवाइस बनायी है, वह मरीज को दिमाग के जरिये कंप्यूटर चलाना संभव होगा. एलन मस्क कहते हैं कि उनकी कंपनी सबसे पहले ऐसे मरीजों पर फोकस करेगी, जिनके शरीर में गंभीर किस्म की कमजोरी है. इसमें गर्दन की या रीढ़ की हड्डी में परेशानी अथवा पूरे शरीर को हिलाने में असमर्थता शामिल है.

Elon Musk Neuralink Gets Success

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *