Etah: कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर चिकित्सक को लूटा, सुन्ना नहर पुल पर वारदात को दिया अंजाम

[ad_1]

miscreants committed robbery with doctor at gunpoint In Etah

नेशनल हाईवे।
– फोटो : bulandshahar

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर चिकित्सक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित डॉ राजेश कुमार शर्मा की वर्तमान तैनाती डीटीओ टीबी अस्पताल में है। घटना बीती आधी रात करीब दो बजे पिलुआ थाना क्षेत्र हाईवे किनारे स्थित नहर सुन्ना पुल की है।। वह दिल्ली एयरपोर्ट से लौट रहे थे।

रास्ते में बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोक लिया। उनकी कार, मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। चिकित्सक किसी तरह जान बचाकर रात में जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में अधिकारियों को बताया। सूचना पर अधिकारी रात में पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने घटनास्थल की निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि लूट होने की वारदात चिकित्सक की ओर से बताई गई है। मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। पुलिस टीम लगाई गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *