Eve Teasing : ट्रेन में नर्सिंग छात्रा से नंबर मांगा, फिर छेड़ने लगा; पुलिसकर्मी की बेटी को यात्रियों ने बचाया

[ad_1]

Teasing meaning : flirting in running train status, garib rath women passenger safety in question, bihar news

जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी वेंडर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अगर आप ट्रेन से सफ़र कर रहे हैं तो यह खबर आपको पढ़नी चाहिए। यह खबर आपके लिए इसलिए भी जरूरी है कि अगर ट्रेन में सफ़र करने के दौरान आपके साथ कोई घटना हो जाय तो आपको क्या करना चाहिए, क्यों कि यह कहानी आपको सावधान करती है।

जब ट्रेन का वेंडर ही अकेली युवती के साथ करने लगा छेड़खानी 

ट्रेन में सफ़र कर रही एक नर्सिंग की छात्रा ने रेलवे वेंडर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रेलवे पुलिस ने आरोपी ट्रेन वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जालंधर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस का है। पीड़िता ने मुजफ्फरपुर रेलवे थाना में आरोपी रेलवे वेंडर के खिलाफ आवेदन दिया है जिसमें उसने बताया कि वह मोतिहारी की रहने वाली है। उसने बताया कि उसके पिता बिहार पुलिस में हैं। वह जालंधर-सहरसा गरीबरथ से मुजफ्फरपुर जा रही थी। हाजीपुर से ट्रेन खुलने के बाद रेलवे का वेंडर वहां पहुंचा और उसके मोबाइल के चार्जर को चार्जिंग पॉइंट से हटाकर अपना चार्जर लगा दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो वेंडर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उस वेंडर ने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। इस क्रम में वेंडर ने कई बार उस युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत भी की और भद्दी भद्दी बातें भी कही। आवेदन के अनुसार जब युवती ने इसका विरोध किया तो वेंडर ने उसे पीटने और जान से मारने की धमकी भी दी।

यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल को दी सूचना 

इस संबंध में मुजफ्फरपुर जीआरपी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि हाजीपुर से उसने छेड़खानी करनी शुरू की उस समय दिन के 11 बज रहे थे। किसी यात्री ने मुजफ्फरपुर रेलवे जीआरपी थाना को फोन कर इस बात की जानकारी दी कि G-1 में एक रेलवे वेंडर एक युवती यात्री के साथ छेड़खानी कर रहा है। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी पहले से मुस्तैद थी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि जालंधर-सहरसा गरीबरथ अपने निर्धारित समय से काफी विलम्ब से चल रही थी। ट्रेन करीब 1 बजे मुजफ्फरपुर के प्लेटफोर्म पर रुकी। ट्रेन रुकते ही पुलिस ने दोनों तरफ से घेर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कौन है आरोपी 

युवती ने पुलिस को आरोपी की पहचान करवाते हुए उसे गिरफ्तार करवाया। रेलवे पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी से अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिला अंतर्गत पीनाहाट थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी सुनील कुमार का पुत्र सौरव शर्मा के रूप में की। आरोपी सौरव शर्मा ने बताया कि वह रेलवे का वेंडर है। मुजफ्फरपुर जीआरपी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि युवती के बयान पर आरोपी वेंडर सौरव शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस स्थिति में क्या करें 

मुजफ्फरपुर जीआरपी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि अगर आप ट्रेन में सफ़र कर रहे हैं और आपके साथ किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो आपको तुरंत 139 पर कॉल करना चाहिए। इस नंबर पर कॉल करने पर यात्रियों को रेलवे प्रशासन तत्काल मदद करती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी उस युवती यात्री ने कॉल नहीं किया था बल्कि इस घटना को देखकर दूसरे यात्री ने 139 डायल कर घटना की सूचना दी थी जिस वजह से आरोपी सौरव शर्मा को जीआरपी गिरफ्तार कर सकी। इस लिए आप 139 को अपने मोबाइल में सेव कर लें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *