Exclusive: आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी को लेकर यह है प्लानिंग, उनकी मां ने बताया लव या अरेंज मैरिज

[ad_1]

planning for the marriage of IPL cricketer Rinku Singh

दुल्हन प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अलीगढ़ के रिंकू सिंह के लगातार एक के बाद एक पांच छक्के मारने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग ऐंगल से खबरें सामने आ रही हैं। रिंकू सिंह की शादी को लेकर उनकी मां से बातचीत हुई, तो उन्होंने अपने लाडले रिंकू की शादी को लेकर प्लानिंग शेयर की। उन्होंने रिंकू लव मैरिज करेंगे या अरेंज मैरिज, रिंकू की कोई पसंद है या नहीं, रिंकू की दुल्हनिया नौकरी वाली होगी या बिजनिस वाली या फिर घरेलू, शादी को लेकर रिंकू क्या कहते हैं, ऐसे सवालों के जवाब दिए।

रिंकू सिंह के मां बाप और भाई

रिंकू सिंह की मां बीना देवी से जब पूछा गया कि शादी को लेकर के रिंकू से बातचीत चलती है या नहीं, तो उन्होंने कहा कि शादी की बातचीत चलती है, पर रिंकू अभी शादी करने की मना करता है। मां से जब पूछा गया कि लड़की वाले देखने तो आते होंगे , इस पर उन्होंने कहा कि देखने वाले तो बहुत आते हैं, पर वह मना करता है।

जब रिंकू की मां से पूछा गया कि क्या रिंकू अपने पसंद की लड़की से शादी करना चाहते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि उसकी पसंद-वसंद कुछ नहीं है उसकी। रिंकू की दुल्हनिया नौकरी वाली हो या बिजनिस वाली या फिर घरेलू, कैसी बहू चाहती हैं आप, तो उन्होंने कहा लड़की घरेलू हो। रिंकू सिंह की मां की प्लानिंग अरेंज मैरिज घरेलू लड़की से शादी करने की है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से शादी के ऑफर की भी रही चर्चा

रिंकू के आईपीएल में पांच बॉल पर पांच छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के लिए पाकिस्तान से शादी के ऑफर के वीडियो देखने को मिल रहे हैं। पर इसकी कोई प्रमाणिकता अभी नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *