Exclusive: उत्तराखंड में 55 प्रोजेक्ट के लिए 894 करोड़ मंजूर, एक साल के भीतर खर्च करना होगा पैसा

[ad_1]

रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : istock

ख़बर सुनें

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत 894 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। यह धनराशि सड़कों, भवनों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, बस टर्मिनल समेत जनसुविधाओं से जुड़ी 55 परियोजनाओं पर खर्च होगी। मंजूर परियोजनाओं में से 39 नई हैं। बाकी चालू योजनाओं के लिए भी धनराशि की व्यवस्था की गई है।

[email protected]: कल से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सहायक निदेशक अंजली मौर्य ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन को इस संबंध में पत्र भेजा है। राज्य सरकार ने 76 परियोजनाओं के लिए करीब 1418 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव भेजा था। पहले चरण में 894 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। योजना के तहत मंजूर धनराशि को एक साल के भीतर खर्च करना होगा। 

प्रमुख प्रोजेक्ट और जारी धनराशि

प्रोजेक्ट                                                         धनराशि (करोड़ में)     
दून मेडिकल कॉलेज में पीजी हास्टल निर्माण                 8.81
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज परिसर                               52.34 
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज हास्पिटल                            67.48
रुद्रपुर में 200 बेड का जिला अस्पताल                        85.99
लालकुआं में डेयरी प्लांट                                          61.76
सभी जिलों में हाईटेक नर्सरी सेंटर                              51.17
रामनगर बस टर्मिनल                                                8.00
खटीमा, गजा, बछेलीखाल, कुलसारी, कपकोट,
चिन्यालीसौड़ बड़कोट, रानीपोखरी, बाजपुर, बरछीना,
रामनगर हिंडोलाखाल, चंपावत,
टनकपुर में पॉलीटेक्टिनकल कॉलेज के लिए :                  207
नैनीताल में 100 बैड का नसिक चिकित्सालय का निर्माण  25.32
टिहरी के मुनीकीरेती में पशु चिकित्सालय                       9.13 
कालसी में हाईटेक पशु प्रजनन केंद्र                              14.05
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज स्कीम फेज-01           22.04
देहरादून में आईआरडीटी गैर आवासीय भवन निर्माण       25.0 
कोटद्वार खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र                          11.20

ये योजनाएं भी हैं शामिल

आराघर से रिस्पना पुल तक सड़क चौड़ीकरण, ड्रैनेज और फुटपाथ: 6 करोड़, मेहूंवाला प्राथमिक विद्यालय मोटरमार्ग चौड़ीकरण के लिए 5.25 करोड़, सत्यखाल देहलचौरी, अरकानी मोटरमार्ग मरम्मत कार्य के लिए 12.41 करोड़, घुड़वारी-देवप्रयाग मोटरमार्ग के लिए 12.40 करोड़, लछमोली जामणीखाल मोटर मार्ग के लिए 14 करोड़, हिंडोलाखाल-देवप्रयाग-बिलखेत हाईवे के लिए 5.54 करोड़, रुद्रप्रयाग-गोपेश्वर मोटरमार्ग के डामरीकरण के लिए 9.69 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।

निर्माणाधीन परियोजनाएं 
रामनगर बस टर्मिनल, आराघर-रिस्पना पुल मार्ग, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, चंपावत एकीकृत नर्सिंग कॉलेज।

केंद्र सरकार से जारी धनराशि से
राज्य के विकास में मदद मिलेगी। अब परियोजनाओं से संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वे गुणवत्तापरक और समयबद्ध कार्य कराएं।- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।

50 वर्ष तक नहीं देना होगा ब्याज 
केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता नाम से योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार को पूंजीगत निवेश के तहत जारी वित्तीय सहायता 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋणों के रूप में प्रदान की गई है।

विस्तार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत 894 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। यह धनराशि सड़कों, भवनों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, बस टर्मिनल समेत जनसुविधाओं से जुड़ी 55 परियोजनाओं पर खर्च होगी। मंजूर परियोजनाओं में से 39 नई हैं। बाकी चालू योजनाओं के लिए भी धनराशि की व्यवस्था की गई है।

[email protected]: कल से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सहायक निदेशक अंजली मौर्य ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन को इस संबंध में पत्र भेजा है। राज्य सरकार ने 76 परियोजनाओं के लिए करीब 1418 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव भेजा था। पहले चरण में 894 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। योजना के तहत मंजूर धनराशि को एक साल के भीतर खर्च करना होगा। 

प्रमुख प्रोजेक्ट और जारी धनराशि

प्रोजेक्ट                                                         धनराशि (करोड़ में)     

दून मेडिकल कॉलेज में पीजी हास्टल निर्माण                 8.81

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज परिसर                               52.34 

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज हास्पिटल                            67.48

रुद्रपुर में 200 बेड का जिला अस्पताल                        85.99

लालकुआं में डेयरी प्लांट                                          61.76

सभी जिलों में हाईटेक नर्सरी सेंटर                              51.17

रामनगर बस टर्मिनल                                                8.00

खटीमा, गजा, बछेलीखाल, कुलसारी, कपकोट,

चिन्यालीसौड़ बड़कोट, रानीपोखरी, बाजपुर, बरछीना,

रामनगर हिंडोलाखाल, चंपावत,

टनकपुर में पॉलीटेक्टिनकल कॉलेज के लिए :                  207

नैनीताल में 100 बैड का नसिक चिकित्सालय का निर्माण  25.32

टिहरी के मुनीकीरेती में पशु चिकित्सालय                       9.13 

कालसी में हाईटेक पशु प्रजनन केंद्र                              14.05

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज स्कीम फेज-01           22.04

देहरादून में आईआरडीटी गैर आवासीय भवन निर्माण       25.0 

कोटद्वार खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र                          11.20



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *