Exclusive: गोरखपुर नगर निगम में अब इंडिया की जगह भारत लिखने की तैयारी, मेयर ने बनाई योजना

[ad_1]

Preparation to write Bharat instead of India in Gorakhpur Municipal Corporation

गोरखपुर नगर निगम।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


नगर निगम अपने पत्राचार में इंडिया नाम की जगह भारत का इस्तेमाल कर सकता है। मेयर ने इसे लेकर तैयारी की है। प्रस्ताव है कि भारत नाम की स्वीकृति के लिए बोर्ड या पार्षदों संग बैठक कर इस पर मुहर लगाई जाए। उम्मीद है कि इंदौर के बाद गोरखपुर दूसरा नगर निगम होगा, जहां पत्राचार के साथ अन्य पत्रावलियों में इंडिया की जगह भारत शब्द का प्रयोग किया जाएगा। मेयर ने बताया कि इसे लेकर सभी पार्षदों की सहमति ली जाएगी।

देशभर इन दिनों इंडिया बनाम भारत की चर्चा जोरों पर है। इसका कारण विपक्ष द्वारा अपने गठबंधन का नाम भी इंडिया रखना बताया जा रहा है। अब नगर निगम में मेयर की ओर से पहल की जा रही है। हालांकि प्रदेश केे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से सांसद रहने के दौरान देश का नाम बदले जाने संबंधी कोशिश की थी। उन्होंने संसद में इसकी मांग उठाई थी। वर्ष 2014 में सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में बिल पेश किया था।

उन्होंने ‘इंडिया’ नाम को बदल कर ‘हिंदुस्तान’ किए जाने की मांग रखी थी। उन्होंने भारत के संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन करते हुए ‘इंडिया’ शब्द को ‘हिंदुस्तान’ से बदलने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की सड़कों पर कम निकलीं गाड़ियां, सुधरने लगी शहर की हवा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *