[ad_1]
युवा किसान अनमोल चौधरी ने बताया कि उन्होंने मात्र 130 वर्ग मीटर में एक वातानुकूलित पॉलीहाउस बनाया है। इसमें हाइड्रोफोनिक तकनीक से सब्जियों की खेती शुरू की। वर्ष 2021 में शुरू की गई यह खेती उनके लिए वरदान साबित हो रही है। इससे उन्हें औसतन 50 हजार रुपये मासिक की आय प्राप्त हो रही है।
फिलहाल वह सलाद, बर्गर और सैंडविच में काम आने वाले सलाद पत्ता की खेती कर रहे हैं। जिसकी सप्लाई स्थानीय बाजार से लेकर देहरादून तक के होटलों में कर रहे हैं।
ऑफ सीजन में उनका सलाद पत्ता 400 रुपये प्रति किलो तक बिक जाता है। इसके अलावा वे रंगीन शिमला मिर्च, चायनीज खीरा, चेरी टमाटर सहित अन्य सब्जियों की बेमौसमी खेती भी करते हैं।
ऐसे होती है हाइड्रोफोनिक तकनीक से खेती
इस तकनीक में बिना मिट्टी के फसल पैदा की जाती है। इसमें पौध को एक विशेष प्रकार के जालीदार कप में कोकोपिट (नारियल का बुरादा) भरकर पाइप में लगाया जाता है। पौधे पाइप में पानी से पोषक तत्व ग्रहण करते हैं।
पाइप के पानी को हर घंटे में 10 से 15 मिनट तक रोटेट किया जाता है। इसमें उन्होंने सात पाइप वर्टिकल विधि से लगा रखे हैं। इन सभी पाइपों में सब्जियां उगाई जा रही हैं।
[ad_2]
Source link