Face Mask : बिहार के तीन लोग नकाब लगाई महिला को नेपाल से ले आए भारत; आवाज सुनकर चेहरा दिखाने कहा तो खुला राज

[ad_1]

Bihar News : Foreign women crossing border with face mask identified as illegal entry in india through nepal

सीआईडी क्राइम ब्रांच ने पकड़ी कोकीन।
– फोटो : social media

विस्तार


इंडो नेपाल-सीमा पर एक बार फिर एसएसबी के जवानों ने एक विदेशी महिला को चार बच्चे एवं तीन भारतीय के साथ हिरासत में लिया है। घटना इंडो नेपाल सीमा के लौकहा इलाके की है। 18वीं बटालियन लौकहा बीओपी के जवानों ने एक विदेशी महिला को नकाब लगा कर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते पाया। इसी दौरान जवानों ने विदेशी महिला से पूछताछ की। उसने अपना पासपोर्ट म्यंग्मार का दिखाया। उसके पास अन्य कागजात नहीं थे।

काठमांडू से तीनों भारतीय ने महिला को दरभंगा ला रहे थे

संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसबी के जवानों से गिरफ्तार कर लिया। विदेशी महिला की पहचान बेगम ताहिरा जिला आइकाप मोती दांग म्यंमार के रूप में हुई है। विदेशी महिला ने पूछताछ के दौरान सब को बताइए नेपाल के काठमांडू से यह तीनों हमें यहां लाए हैं। और, दरभंगा जाने को कर रहा थे। उसके साथ उसके चार बच्चे एवं तीन भारतीय भी थे। भारतीय व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिला के घनश्यामपुर निवासी 64 वर्षीय मो. फरमुद, घनश्यामपुर निवासी 51 वर्षीय कादिर और सिमरि निवासी 41 वर्षीय मो. नियामत के रूप में हुई।

संदिग्ध विदेशी महिला को दिल्ली भेजने की थी तैयारी

एसएसबी के अनुसार इन तीनों पर आरोप है कि यह लोग संदिग्ध विदेशी महिला को नेपाल के काठमांडू से अपने साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करवा हुए दरभंगा ले जा रहा थे। यहां से उसे दिल्ली भेज देते। एसएसबी के जवानों ने विदेशी महिला उसके बच्चे एवं तीनों भारतीयों को हिरासत में लेकर लौकहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। इंडो-नेपाल सीमा की बॉर्डर खुली होने से आसानी से विदेशी भारत में प्रवेश कर जाते हैं। यह रास्ता उन्हें बड़ा ही सुलभ महसूस होता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *