[ad_1]

मौके पर जानकारी करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में छेड़खानी से आहत किशोरी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी की मां ने गांव निवासी दूर के रिश्ते में चाचा और भतीजे पर पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी तीन साल पहले हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़कर घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी। उसके पिता की मौत हो गई थी। मां व भाई दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
किशोरी की मां ने बताया कि घर से करीब 50 मीटर उसका पुश्तैनी मकान है। यहां मवेशियों पाल रखे हैं। वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे मवेशियों को चारा-पानी करने गई थी। बेटी से भी आने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं पहुंची। करीब 11 बजे वह घर पहुंची। झुलसी हालत में बेटी पहली मंजिल के कमरे में थी। उसने तड़पते हुए आपबीती बयां की। बताया अक्सर घर आते-जाते समय रास्ते में गांव के रिश्ते में चाचा व भतीजा उससे छेड़खानी करते थे। शनिवार को भी पशुबाड़ा जाते समय दोनों ने छेड़खानी की। वह घर लौट आई और आत्मग्लानि में केरोसिन डालकर आग लगा ली।
मां का आरोप है कि पहले भी आरोपी कई बार बेटी से छेड़खानी कर चुके हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ सिटी, फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक स्थिति साफ होगी।
[ad_2]
Source link