Firozabad: अवैध टैक्स वसूलने पर ऑटो चालकों ने किया हंगामा, बोले- ठेकेदार के गुर्गे आए दिन पीटते हैं

[ad_1]

Auto drivers create ruckus at Mainpuri intersection in Shikohabad

Firozabad: अवैध टैक्स वसूलने पर ऑटो चालकों ने किया हंगामा,
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शनिवार को मैनपुरी चौराहे पर ऑटो चालकों ने हंगामा किया। कहा कि नगर पालिका के ठेकेदार और उनके गुर्गे अवैध टैक्स वसूल कर रहे हैं। पैसे न देने पर पीट रहे हैं। ऑटो चालकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए अवैध टैक्स वसूली रोकने की मांग की।

नगर पालिका प्रशासन, शिकोहाबाद द्वारा हाल ही में नगर में ठेका पार्किंग एवं परिवहन शुल्क के नाम से ठेका उठाया गया है। इसके चलते सुभाष तिराहा के ओवरब्रिज के नीचे एक पार्किंग स्थल भी तैयार कराया जा रहा है। शनिवार को ठेका वसूली के कार्य में जुटे ठेकेदार के लोगों ने ऑटो में सवारियां बैठा रहे ऑटो चालकों से टैक्स वसूली करने का प्रयास किया। इसको लेकर ऑटो चालकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। 

ऑटो चालकों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रति ऑटो साल भर का टैक्स एक बार में वसूला जा रहा है। जबकि, हर ठेका पार्किंग पर गाड़ियां खड़ी करने पर टैक्स दिया जाता है। वहीं अगर किसी चौराहे पर ठेका वसूली दी भी जाती है तो वह 10 रुपए प्रतिदिन की होती है। लेकिन, ठेकेदार के लोगों द्वारा गुंडागर्दी करते हुए गलत तरह से पांच सौ से अधिक की रसीद एक बार में ऑटो चालकों को दी जा रही है। इसे लेकर हम लोगों ने विरोध किया। 

इस पर ठेकेदार के गुर्गों ने ऑटो चालक को पीटकर वहां से भगा दिया। ठेकेदार के लोग चालकों को धमकी देते हैं। ठेका चला रहे रवि कुमार ने कहा कि ऑटो चालकों द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है, वह गलत है। यह सभी ऑटो चालक फिरोजाबाद के हैं। इनकी वजह से चौराहे पर आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। नगर पालिका के अधिकारियों के निर्देश के बाद ही टैक्स वसूला जा रहा है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *