[ad_1]

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, टीम के साथ पहुंचे एसडीएम और सीओ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को शव को दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर एसडीएम, सीओ राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष से बात कर मामले को निपटाकर कब्रिस्तान में शव को दफन करवाया।
मामला फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कोडरा का है। गांव में रविवार को बुजुर्ग छोटे खां की मौत हो गई। परिजन ने शव को कब्रिस्तान के बजाय खेत में दफनाने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। हंगामा हो गया। विवाद की सूचना पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सत्यजीत सिंह, फरिहा पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ गावं में पहुंच गए। एसडीएम एवं सीओ ने दोनों पक्षों से बात की।
मौके पर की गई पैमाइश
इस दौरान मृतक पक्ष ने शव को दफनाने के लिए अलग जमीन की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा उनकी जमीन कब्रिस्तान की जमीन नहीं है। एसडीएम ने कानूनगो एवं लेखपाल से गांव में मौजूद कब्रिस्तान के बारे में जानकारी। गांव में एकमात्र कब्रिस्तान होने के चलते पैमाइश कराई गई। मामला सही मिलने पर एसडीएम ने परिजन से कब्रिस्तान में ही शव दफनाने को कहा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर शव को कब्रिस्तान में ही दफन किया गया।
कब्रिस्तान में शव कराया दफन
कोडरा में एक बुजुर्ग की मौत के बाद उसके परिजन शव को दूसरी जगह दफनाने की बात कर रहे थे। विवाद की सूचना पर पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात की। परिजनों को समझाकर कब्रिस्तान में शव को दफन कराया गया है। गांव में कोई विवाद नहीं है। – सुरेंद्र सिंह, एसडीएम जसराना
[ad_2]
Source link