Firozabad: स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर, महादानी बनने को लोगों में दिखा उत्साह

[ad_1]

Amar Ujala Foundation organized camp on Voluntary Blood Donation Day in Firozabad

Firozabad: स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वशासी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। घायल, गर्भवती और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जान बचाने के लिए 31 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया। अमर उजाला की ओर से रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. नवीन जैन और ब्लड बैंक की विभागाध्यक्ष डॉ. गरिमा सिंह ने किया। शिविर में हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जिनका हीमोग्लोबिन मानक के अनुसार था, उन्होंने रक्तदान किया। 15 लोगों ने भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. अंकुर, अमित गुप्ता, अनुपमा शर्मा, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, रजत जैन, प्रवीन अग्रवाल, प्रिया, रेनू, रागिनी, इकरा, नवीला उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात…हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले

इन्होंने किया रक्तदान

सचिन अग्रवाल, आशु, मनीष सविता, आर्धविक पाठक, लवकुश पाठक, मनोज कुमार, आकाश पाल, निशा चतुर्वेदी, डॉ. संध्या द्विवेदी, मोहम्मद शाहिन, जयाउद्दीन खान, बबलू कुमार उर्फ केडी जाटव, किंजल कुमार, उदयवीर सिंह, अरमान, शराफत, सुशील कुमार, प्रेम शंकर, आलोक गर्ग, मोहित अग्रवाल, कैलाश कुशवाह, हर्षित कुमार, बबलू, अभिषेक मित्तल क्रांति, शिखा अग्रवाल, ब्रजेश कुमार, सुरभि और आशु ने रक्तदान किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *