Firozabad News: पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं, पुलिस के रवैये से आक्रोश

[ad_1]

women sat on dharna carrying dead body of child  After postmortem in Firozabad and demonstrated

Firozabad News: पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में काठ बाजार की दुकानों के विवाद में पीड़ित महिला के बच्चे की शनिवार देर रात मौत से गुस्साए परिजन ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद धरना दिया। पुलिस के रवैये से गुस्साई महिलाएं शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं थी। रविवार की शाम को धरना स्थल पर पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा, सीओ सिटी ने शीघ्र ही कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव को रवाना हो गए।

रैपुरा रोड निवासी नीलम की फर्नीचर की दुकान रामलीला प्रांगण स्थित काठ बाजार में है। दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। विवाद के कारण बीते 19 सितंबर को मारपीट हुई थी। मारपीट में नीलम की दोनों पुत्री गायत्री और कोमल भी घायल हुई थीं। झगड़े के दौरान गायत्री पांच महीने की गर्भवती थी। 25 सितंबर को दिक्कत होने पर उसका प्रसव समय से पूर्व कराया गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात…हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले

शनिवार देर शाम नवजात की मौत हो गई। पीड़ित लोग नवजात के शव को लेकर काठ बाजार में धरने पर बैठ गए। महिलाओं द्वारा जानकारी करने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को जबरन पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद भी पीड़ित परिवार धरने से नहीं हटा। पीड़ितों में पुलिस के रवैये को लेकर गुस्सा था। रविवार को बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव सीधे धरना स्थल पर लेकर पहुंच गए। 

यह भी पढ़ेंः- एटा पहुंचे प्रभारी मंत्री: मेडिकल कॉलेज में लगे ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति देख चढ़ा पारा, दी चेतावनी

धरने पर बैठी पीड़िता नीलम का कहना था कि 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। रविवार की शाम को धरना स्थल पर नगर विधायक मनीष असीजा, सीओ सिटी कमलेश कुमार, थाना उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार कराने को तैयार हुए।

आसपास के दुकानदारों ने किया समर्थन

धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के समर्थन में आसपास के दुकानदार भी मैदान में उतर आए। पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन और काठ बाजार समिति के लोगों ने बाजार बंद कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।

पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। -कमलेश कुमार, सीओ सिटी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *