Ganga Saptami 2023: वाराणसी में गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, कहीं सूर्य को अर्घ्यदान तो कहीं हुआ दुग्धाभिषेक

[ad_1]

Ganga Saptami 2023 Devotees gathered at Ganga Ghats in Varanasi

गंगा स्वच्छता को लेकर संकल्प लेते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवतरण दिवस गंगा सप्तमी पर गुरुवार को वाराणसी के दशाश्वमेध समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर दुग्धाभिषेक किया। घाटों पर कई जगह सूर्य को अर्घ्यदान भी अर्पित किया गया। हर-हर गंगे के साथ आस्थावानों की भीड़ को लेकर जल पुलिस सभी घाटों पर चक्रमण करती रही। दुग्धाभिषेक करने वालों में राजनेता, अफसर के साथ ही गंगा श्रद्धालु शामिल रहें। इन लोगों ने मां गंगा के अविरल निर्मल प्रवाह की कामना की।

भगीरथ तप के बाद ब्रह्म कमंडल से निकलीं गंगा के प्रति लोगों में आस्था नजर आई। कई घाटों पर गंगा के धरती पर आने का जश्न परंपरागत तरीके से मनाया गया। गंगा सप्तमी के दिन दशाश्वमेध घाट पर खेल जगत, उद्योग, शासन और प्रशासन के लोगों ने इस नदी के अविरलता और निर्मलता के लिए संकल्प लिया।

आरती कर नमामि गंगे ने किया गंगा के संरक्षण का आह्वान 

नमामि गंगे और 137 सीईटीएफ प्रादेशिक सेना गंगा टास्क फोर्स ने सूर्योदय की प्रभात बेला में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर स्थित गंगा द्वार पर सैकड़ों नागरिकों के साथ मां गंगा की आरती उतारी। दुग्धाभिषेक कर आरोग्य राष्ट्र की गुहार लगाई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *