Gangotri Dham: आज मुखबा से गंगोत्री के लिए विदा होगी मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे भक्तों के लिए धाम के कपाट

[ad_1]

Chardham yatra 2023 Maa Ganga doli leaves for Gangotri from Mukhba Gangotri Dham doors will open tomorrow

गंगोत्री धाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री धाम के कपाट कल शनिवार को खुलेंगे। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव व मायके मुखबा मुखीमठ से मां गंगा की डोली विदाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार (आज) दोपहर 12:15 बजे डोली धाम के लिए रवाना होगी। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुखबा गांव से मां गंगा की डोली यात्रा दोपहर 12:15 बजे आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ धाम के लिए रवाना होगी जो कि रात्रि में भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रहेगी। यहां से अगले दिन सुबह शनिवार को गंगोत्री धाम पहुंचेगी जहां धाम के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…Kedarnath: निर्विघ्न यात्रा की कामना के साथ बाबा केदार के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, भैरवनाथ का किया आह्वान

कल होगी मां यमुना की विदाई

मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली से मां यमुना की डोली की विदाई अक्षय तृतीया पर्व शनिवार को सुबह 8:25 बजे होगी। पुरोहित सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि शनिवार को यमुनोत्री धाम के कपाट कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में 12:41 पर खोले जाएंगे। मां यमुना की डोली को धाम तक छोड़ने के लिए उनके भाई शनिदेव की डोली भी साथ जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *