[ad_1]

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन।
– फोटो : अमर उजाला(
विस्तार
गोरखपुर के जीडीए क्षेत्र में अनियोजित विकास नहीं होने दिया जाएगा। अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई जारी रहेगी। हर हाल में अनियोजित विकास को रोका जाएगा। प्राधिकरण के जो कार्य चल रहे हैं। उनको समय से गुणवत्तापूर्वक पूरा कराया जाएगा। सोमवार को यह जानकारी नवागत उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने दी।
जीडीए कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नियमानुसार प्रस्तुत मानचित्रों को समय से स्वीकृत कराने पर जोर रहेगा। मानचित्रों की आपत्तियों का निस्तारण कराने के लिए आवेदकों को कार्यालय बुलाया जाएगा।
प्राधिकरण की ओर से जो भी विकास कार्य चल रहे हैं। उनके निर्माण कार्य में कोई लापरवाही नहीं होगी। खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
[ad_2]
Source link