Ghazipur: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का निधन, इलाज के लिए वाराणसी जाने की थी तैयारी, शोक की लहर

[ad_1]

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का निधन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का निधन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य पिछ़डा वर्ग आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान की 61 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। प्रभुनाथ चौहान साल 2009 में गाजीपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे। इनकी पत्नी इन्द्रावती देवी के आलावा दो पुत्र रविकांत चौहान, शशिकान्त चौहान तथा एक पुत्री आभा चौहान है। 

परिजनों ने बताया कि प्रभुनाथ चौहान की तबियत रात में कुछ खराब हुई,  लेकिन स्थानीय चिकित्सकों की सलाह व दवा इलाज से सुधार हो गया। अच्छे इलाज के लिए सुबह वाराणसी ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक उनका निधन हो गया। 

इस निधन से भाजपा में शोक की लहर है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रभुनाथ जी भाजपा गाजीपुर के एक स्तम्भ थे। उनके निधन से भाजपा की अपूर्णिय क्षति हुई है। जिसकी पूर्ती संभव नहीं है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *