Ghosi By Election: मऊ में गरजे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बोले-‘ विपक्ष में कपार फुरौव्वल होगा, इंतजार कीजिए ‘

[ad_1]

Ghosi By Election BJP MP Manoj Tiwari thundered in Mau, said- 'There will be a furore in the opposition,

मऊ में गरजे मनोज तिवारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


घोसी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ‘घोसी विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन आए हैं। हमसे रूठकर दूसरी जगह चले गए थे वापस हमारे पास आ गए तो ऐसे में उनको जीताकर विधानसभा भेजना हमारी भी जिम्मेदारी है।’

यह भी पढ़ें- Varanasi: काशी में मनाया गया मां विशालाक्षी का प्राकट्य उत्सव, पत्तियों और गुलाब के फूलों से हुआ श्रृंगार

उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी ने विश्व के पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने  विपक्षी दलों पर हमलावर होते हुए कहा कि जब भी कोई गलत काम करता है तो नाम बदलकर वापस आता है। उन्होंने कहा कि यह यूपीए थी। फिर नाम बदलकर इंडिया क्यों रखा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुट के बीच जब कपार फुरौव्वल होगा, उस समय का इंतजार आप करिए। उन्होंने कहा कि हमें  तो घोसी जीतना है और इसको प्रदेश की मुख्य राजनीति से जोड़ना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *