[ad_1]

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा उम्मीदवार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ में घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आठ सितंबर की सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन की तरफ से मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना 14 टेबलों पर होगी, जिसके लिए 19 मतगणना टीमें बनाई गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें- Varanasi: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को भेजी बस स्टैंड की कथित वसूली लिस्ट, जांच की मांग
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने स्ट्रांग रूम में पांच सितंबर को चुनाव संपन्न कराने के बाद यहां ईवीएम और वीवीपैट मशीन कड़ी सुरक्षा में रखीं गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन यहां पैनी नजर लगाए हुए हैं। वहीं मतगणना को लेकर मतगणना कार्य की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना कार्य कुल 14 टेबलों पर होगा, जिसके लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है, जिनमें से एक-एक मतगणना टीम आरओ एवं एआरओ हेतु तथा तीन मतगणना टीम रिजर्व के रूप में रहेंगी। जबकि प्रत्येक मतगणना टीम में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कार्मिक होगा। इस प्रकार एक मतगणना टीम में कुल चार कार्मिक रहेंगे।
[ad_2]
Source link