[ad_1]
अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर यह फीचर काम कैसे करता है तो बता दें, Gmail पर पेश किया गया यह फीचर ईमेल में लिखे गए कंटेंट को डिटेक्ट करती है और उसे टॉप पर दिए गए बैनर पर डिस्प्ले करती है. टॉप बैनर पर डिस्प्ले होने के बाद यूजर्स महज एक सिंगल टैप में अपनी पसंदीदा लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर सकते हैं. अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो इसे उदहारण के तौर पर समझने की कोशिश करें। सोचिये अगर कोई ईमेल इंग्लिश में है लेकिन यूजर भी पसंदीदा भाषा हिंदी है तो ऐसे में वे ट्रांसलेट किये गए टेक्स्ट को देखने के लिए हिंदी में ट्रांसलेट करें ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं. ऐसा करते ही ईमेल को हिंदी भाषा में ट्रांसलेट कर दिया जाएगा. वहीं, अगर यूजर भाषा को ट्रांसलेट नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में वे ऊपर दिखाई दे रहे बैनर को हटा भी सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस फीचर को जोड़े जाने के बाद यूजर को किसी खास भाषा के ईमेल को ट्रांसलेट नहीं करने की सुविधा भी मिल जाएगी. बता दें यूजर अगर चाहें तो ऐप के सेटिंग ऑप्शन में जाकर अपनी पसंदीदा भाषा को चुन सकते हैं जिस भाषा में वे अपने ईमेल को ट्रांसलेट करना चाहते हैं. चलिए अब जानते हैं कि आप किस तरह से इस सेटिंग को इनेबल कर सकते हैं.
[ad_2]
Source link