GMC Jammu: अब जीएमसी में 10 रुपये में तीमारदारों को खाना परोसेगी सेवा भारती

[ad_1]

gmc jammu news: Now Sewa Bharti will serve food for 10 rupees in GMC

जीएमसी जम्मू में अपना भोजनालय का उद्घाटन करते हुए

विस्तार


सेवा भारती ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में सोमवार को भोजनालय का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को मात्र 10 रुपये में किफायती और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। फूड पॉइंट का शुभारंभ मुख्यातिथि आयुक्त सचिव स्वास्थ्य भूपिंदर कुमार ने किया। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ सर्जन डॉ. कैलाश सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सीसीटी) के अध्यक्ष अरुण गुप्ता उपस्थित रहे।

डॉ. भूपिंदर कुमार ने सेवा भारती द्वारा उठाए कदम की सराहना करते कहा कि जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भोजनालय सेवा और करुणा की सच्ची भावना का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि फूड पॉइंट एकता, दयालुता का प्रतीक है। यह प्रतिष्ठित परियोजना अखिल भारतीय छात्रावास प्रमुख जयदेव, सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. अनिल मन्हास और प्रदीप कपूर की देखरेख में संचालित होगी। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सेवा भारती का भोजनालय मरीजों के तीमारदारों के लिए खर्च के बोझ को कम करने का प्रयास है। यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें किफायती भोजन उपलब्ध हो। जीएमसी प्रबंधन इसे सफल बनाने के लिए हर मदद प्रदान करेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *