GNM Course: जीएनएम कोर्स की 886 सीटों के लिए काउंसलिंग 28 अगस्त से, शेड्यूल जारी

[ad_1]

Counseling for 886 seats of GNM course from August 28, schedule released

स्वास्थ्य शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मेडिकल शिक्षा और रिसर्च निदेशालय ने तीन साल के जीएनएम कोर्स (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। मेरिट आधार पर 886 सीटों को भरा जाएगा। 28 अगस्त लेकर एक सितंबर तक काउंसलिंग होगी। मेडिकल शिक्षा और रिसर्च निदेशालय ने जीएनएम कोर्स की मेरिट सूची वेबसाइट पर डाल दी है। जमा दो मेडिकल संकाय के सामान्य, अनुसूचित जाति-जनजाति और सभी वर्ग के अभ्यर्थी जिनके 73.20 से लेकर 94.60 फीसदी अंक हैं, वे 28 अगस्त को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त 46 से लेकर 73 फीसदी अंक वाली छात्राओं की काउंसलिंग 29 अगस्त, नॉन मेडिकल संकाय के अभ्यर्थी जिनके अंक 45.60 से लेकर 93 फीसदी हैं, उनकी काउंसलिंग 30 अगस्त को होगी। जमा दो कला संकाय और कॉमर्स संकाय के सभी वर्ग के अभ्यर्थी जिनके अंक 83.40 से लेकर 93 के बीच हैं, उनकी काउंसलिंग 30 अगस्त, 70.20 से 83.20 फीसदी अंक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 31 अगस्त को होगी।

इसके अलावा 40.80 से 70 फीसदी अंक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एक सितंबर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में होगी। मेडिकल शिक्षा और रिसर्च निदेशालय के अधिकारी अनिल ने बताया तीन वर्षीय जीएनएम कोर्स की मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उसके अनुसार ही अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। बताया कि काउंसलिंग में आने वाले अभ्यर्थी दस्तावेजों के साथ प्रतिशत अंकों के मुताबिक काउंसलिंग में भाग लें।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *