Bihar News: सारण के रिविलगंज बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Gold trader murdered with sharp weapon in Saran's Revelganj market, police engaged in investigation

शव मिलने के बाद मौके पर जुटे स्थानीबिहार के सारण जिले में अपराधियों ने फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार में एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी गई है। मृतक रिविलगंज बाजार निवासी स्वर्गीय रामशकल प्रसाद के बेटे जयप्रकाश प्रसाद (55) बताए गए हैं। जयप्रकाश की रिविलगंज बाजार में जेपी ज्वेलर्स नामक दुकान है।

जानकारी के मुताबिक, जयप्रकाश के रिश्तेदारी में शादी थी। उसे लेकर परिवार के सभी सदस्य बीते दिन हाजीपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। आज बुधवार को कुछ देर पहले जैसे ही वे लोग घर लौटे और घर के अंदर कदम रखा तो देखा कि जयप्रकाश लहुलुहान मृत पड़े हुए हैं। उनकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। इस घुटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रिविलगंज थाना को दी।

सूचना पाकर रिविलगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि हत्या कैसे और किस बात के लिए की गई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *