Gopalganj News: करंट की चपेट में आने से 22 साल के युवक की मौत, परिवार चलाने के लिए वेल्डिंग का काम करता था

[ad_1]

Gopalganj News 22 year old youth dies due to electric shock

घटना स्थल पर मौजूद लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गोपालगंज जिले में नगर थाने के इंद्ररवा एबादुल्लाह गांव में नवनिर्मित  मकान के दो मंजिले पर सुबह में काम कर रहे एक युवक की मौत बिजली की चपेट में आने से हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह नौ बजे की नगर थाने के इंद्ररवा एबादुल्लाह गांव की बताई जा रही है।

मृत युवक कलामुदीन अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र कयामुदीन अंसारी बताया जा रहा है। वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता एवं भाइयो को रो-रोकर बुरा हाल है। क्यामुदीन अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे दो भाई छोटे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद मृतकों को देखने के लिए काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था मृतक

मृतक कयामुदीन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई अभी पढ़ाई करते हैं। कयामुदीन के ही ऊपर अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह पाखोपाली बाजार में एक दुकान पर वेल्डिंग मारने का काम करता था। कयामुदीन की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *